लाइव न्यूज़ :

वेबसीरिज ‘ दि फैमिली मैन’ में अभिनेता उदय महेश ‘चेल्लम सर’ के किरदार से खुश

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:12 IST

Open in App

(राधिका शर्मा)

नयी दिल्ली, 10 जून जासूसी-एक्शन और रोमांच से भरपूर वेबसीरिज ‘‘दि फैमिली मैन’ में सेवानिवृत्त जासूस चेल्लम सर का किरदार राष्ट्रीय स्तर पर वायरल मीम की वजह से चर्चा में हैं। सीरिज में वह अभिनेता मनोज वाजपेयी की सहायता करते नजर आ रहे हैं जिन्हेंने पर्दे पर श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है।

अमेजॉन प्राइम वीडियो सीरिज में ‘अति संवेदनशील’ पूर्व खुफिया अधिकारी का किरदार निभाने वाले अभिनेता उदय महेश कहते हैं कि चेल्लम सर जैसे किरदार के लिए वह हमेशा तैयार हैं।

महेश ने टेलीफोन के जरिये चेन्नई से ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर मुझे उस तरह का काम करने का प्रस्ताव आता है तो मैं निश्चित तौर पर उसमें काम करूंगा। यहां तक कि फैमिली मैन-3 में भी काम करूंगा अगर वे बुलाते हैं।’’

महेश (51 वर्षीय) तमिल सिनेमा के लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन्होंने धीपन के लिए ऑडिशन दिया था जो वेबसीरिज में वरिष्ठ श्रीलंकाई तमिल लड़ाका है और जो आजादी के लिए कूटनीति का इस्तेमाल करता है।

उन्होंने बताया कि अंतत: यह किरदार अझगाम पेरुमल ने निभाया।

महेश ने बताया कि ऑडिशन के दो महीने तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया और उसके बाद कॉल कर चेल्लम के किरदार की पेशकश की गई।

उन्होंने कहा कि चूंकी ‘ दि फैमिली मैन’ पहले से ही लोकप्रिय सीरिज थी इसलिए वह उसका हिस्सा बनना चाहते थे।’’

महेश ने कहा, ‘‘इसलिए मैंने इस किरदार के लिए हामी भर दी।’’

उन्होंने बताया कि जब वह सेट पर गए तो शो बनाने वाले राज निदिमोरु और डीके कृष्णा ने किरदार के बारे में जानकारी दी और अब यह किरदार सोशल मीडिया पर वायरल मीम के जरिये चर्चा में है।

महेश ने बताया, ‘‘उन्होंने बताया कि यह किरदार एक सेवानिवृत्त जासूस का है जो श्रीकांत की मदद करता है और दोनों पहले कुछ समय तक साथ काम कर चुके हैं। वह अति संवेदनशील तेजतर्रार जासूस है। यह उसका रोचक हिस्सा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे