लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सुनील शेट्टी ने फर्जी पोस्टर साझा करने पर प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:23 IST

Open in App

मुंबई, चार मार्च बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने फर्जी फिल्म पोस्टर साझा करने के लिये यहां एक प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस पोस्टर में दिखाया गया है कि शेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शेट्टी ने वर्सोवा थाने में बुधवार को यह शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शेट्टी ने प्रोडक्शन कंपनी पर उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

अधिकारी के अनुसार 59 वर्षीय अभिनेता ने आरोप लगाया कि निर्माता ने फिल्म का फर्जी पोस्टर साझा किया, जिससे वह जुड़े नहीं हैं।

यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्टर के दिखने के बाद सामने आई।

शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि शेट्टी ने आरोप लगाया है कि कंपनी लोगों से संपर्क कर रही है और उनके नाम पर रुपये मांग रही है।

वर्सोवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सिराज इनामदार ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। किसी को भी बयान दर्ज कराने के लिये नहीं बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं