लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमाएंगी अभिनेता सोनू सूद की बहन

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 नवंबर अभिनेता तथा परोपकार के कामों के लिये चर्चा में रहने वाले सोनू सूद ने रविवार को कहा कि उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है।

बाद में मालविका ने कहा कि वह अगले साल की शुरुआत में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमाएंगी।

मोगा जिले से संबंध रखने वाले सूद ने कहा कि उनकी बहन ने अतीत में बहुत से अच्छे काम किये हैं।

सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''हम आज आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि मालविका निश्चित रूप से पंजाब की सेवा करने आएगी।''

किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सूद ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ''हमने अभी तक पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। जब भी समय आएगा, हम सुनिश्चित करेंगे कि हम आपको इसकी जानकारी दें।''

यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद राजनीति में आएंगे तो सूद ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हालिया मुलाकातों के बारे में पूछे जाने पर सूद ने कहा कि दोनों अच्छे व्यक्ति हैं।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बारे में सूद ने कहा कि वह उनसे भी मिलेंगे तथा बादल को राजनीति का व्यापक अनुभव है।

किसान आंदोलन के बारे में अभिनेता ने कहा कि यह आवश्यक है कि किसानों को उनका अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि उनके मुद्दों को हल किया जाना चाहिए ताकि वे अपने खेतों में लौट सकें।

अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद करके सुर्खियां बटोरी थीं।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए मालविका ने कहा कि वह स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में काम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है