लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सोनू सूद ने श्रीनगर में अचानक एक दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को चौंकाया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:25 IST

Open in App

श्रीनगर, छह अगस्त बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने श्रीनगर की एक दुकान पर अचानक पहुंचकर दुकानदार को हैरान करते हुए उसकी दुकान के सामान का प्रचार किया। सूद जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन की संशोधित फिल्म नीति के सिलसिले में इन दिनों श्रीनगर में हैं।

सोनू सूद शहर के बटमालू बाजार की एक गली में गये और शमी खान से बातचीत करने लगे जोकि लगभग एक दशक से जूते-चप्पल बेचने का काम करते हैं।

महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की सहायता को लेकर लोगों की सराहना पाने वाले सूद ने खान से चप्पलों का दाम पूछा और उन्हें दाम में थोड़ी छूट देने को कहा। सूद ने अपने प्रशंसकों से खान की दुकान से खरीदारी का आग्रह भी किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर साझा किये गए एक वीडियो में कहा, '' जो भी जूते खरीदना चाहता हो, शमीम भाई की दुकान पर आए और अगर आप मेरा नाम लेते हैं तो वह आपको दाम में छूट जरूर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल