अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फोलोअर की संख्या 10 लाख हुई

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:17 IST2021-01-31T19:17:42+5:302021-01-31T19:17:42+5:30

Actor Siddharth Shukla's Twitter number of 1 million | अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फोलोअर की संख्या 10 लाख हुई

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फोलोअर की संख्या 10 लाख हुई

मुंबई, 31 जनवरी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फोलोअर की संख्या रविवार को 10 लाख पहुंच गई। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए आभार जताया।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का पिछला संस्करण जीतने वाले शुक्ला ने कहा कि प्रशंसकों से जुड़़ने के लिए ट्विटर पर आना उनका एक बेहतरीन फैसला था।

चालीस वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट करके सोशल मीडिया मंच पर 10 लाख फोलोअर होने पर खुशी जताई और सबको बधाई दी।

उन्होंने कहा, "मेरा समर्थन करने और मुझे फालो करने के लिए आभार।"

शुक्ला ने 2008 में टीवी कार्यक्रम "बाबुल का आंगन छूटे ना" से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद "बालिका बधू" से टीवी धारावाहिक से उन्हें शौहरत मिली।

अभिनेता ने 2014 में करण जौहर की "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां" से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actor Siddharth Shukla's Twitter number of 1 million

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे