लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सिद्धार्थ ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:14 IST

Open in App

चेन्नई, 29 अप्रैल अभिनेता सिद्धार्थ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई के सदस्यों ने उनका फोन नंबर लीक कर दिया और उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को 500 से अधिक गाली-गलौज वाले कॉल आए और जान से मारने की धमकी मिली।

उन्होंने कहा कि शिकायत करने के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली, लेकिन वह इस विशेषाधिकार को छोड़ देंगे।

सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा फोन नंबर तमिलनाडु भाजपा और भाजपा आईटी सेल के सदस्यों ने लीक किया। पिछले 24 घंटे से अधिक समय में गाली-गलौज, बलात्कार और मुझे तथा मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी वाले 500 से अधिक कॉल आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी नंबर (भाजपा से संबध और डीपी के साथ) रिकॉर्ड किये गए हैं और पुलिस को सौंप रहा हूं। मैं चुप नहीं रहूंगा, प्रयास करता रहूंगा।’’

सिद्धार्थ ने अपना यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

भाजपा ने हालांकि उनके इन आरोपों का खंडन किया है।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई की मीडिया शाखा के अध्यक्ष एएनएस प्रसाद ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने उनकी पार्टी तथा उसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगाकर ‘सस्ती लोकप्रियता’ हासिल करने की कोशिश की।

बाद में एक अन्य ट्वीट में अभिनेता ने सुरक्षा मुहैया कराने के लिये पुलिस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मैं विनम्रतापूर्वक इस विशेषाधिकार को छोड़ दूंगा, ताकि इन अधिकारियों का इस महामारी के समय में कहीं और बेहतर इस्तेमाल किया जा सके। एक बार फिर से शुक्रिया।’’

बयालीस वर्षीय अभिनेता ने प्रसिद्ध फिल्मकार शंकर की फिल्म ‘बॉयज’ से रूपहले पर्दे पर पदार्पण किया था। वह आमिर खान अभिनीत ‘रंग दे बसंती’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह