लाइव न्यूज़ :

'द लेजेंड ऑफ हनुमान' की एनिमेटेड सीरीज में अपनी आवाज देंगे अभिनेता शरद केलकर

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:24 IST

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी अभिनेता शरद केलकर हॉटस्टार स्पेशल्स की एनिमेटेड सीरीज ''द लेजेंड ऑफ हनुमान'' में अपनी आवाज देंगे।

तेरह कड़ी की यह सीरीज खुद को खोजने की हनुमान की यात्रा पर केन्द्रित होगी। यह सीरीज अपने देवत्व के बारे में भूल चुके विनम्र वानर और उनके आसपास रहने वाले लोग किस तरह उनके अंदर भगवान को खोजने में उनकी मदद करते हैं, इस पर आधारित होगी।

ग्राफिक इंडिया द्वारा निर्मित तथा शरद देवराजन, जीवन जे कांग और चारुवी पी सिंघल द्वारा तैयार की गई इस पौराणिक एनिमेशन सीरीज में वैश्विक स्तर की विजुअल क्वालिटी का इस्तेमाल किया जाएगा।

केलकर ने कहा कथा वाचन करना सौभाग्य की बात है।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, ''हममें से अधिकतर लोग भगवान हनुमान की कहानियां सुनते या देखते बड़े हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि हम उनके शुरुआती जीवन के बारे में बहुत कम जानते हैं। द लेजेंड ऑफ हनुमान दृश्यात्मक रूप से काफी समृद्ध एक भगवान की कहानी है, जो यह भूल जाते हैं कि वह कौन है और यह मानते हैं कि वह बस एक वानर हैं।''

उन्होंने कहा, ''कहानी को एक साथ जोड़ने के लिये सूत्रधार (वाचक) के रूप में आवाज देना मेरा सौभाग्य है। यह वास्तव में बेहद शानदार अनुभव है।''

वेब सीरीज की सभी 13 कड़ियां सात भाषाओं, हिन्दी, तमिल, मराठी , बंगाली , मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होंगी। यह 29 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर विशेष रूप से रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos