लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद अभिनेता संदीप नाहर मृत मिले

By भाषा | Updated: February 16, 2021 00:57 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी अभिनेता संदीप नाहर सोमवार शाम को फेसबुक पर एक वीडियो और ‘सुसाइड नोट’ पोस्ट करने के बाद मुंबई में मृत मिले। अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी को कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराया और बॉलीवुड में उनके साथ हुई “राजनीति” का भी जिक्र किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नाहर अक्षय कुमार की ‘केसरी’ और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘एमएस धोनी’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नाहर शाम को उपनगरीय गोरेगांव में अपने फ्लैट पर बेहोश पाए गए। उनकी पत्नी कंचन और उनके दोस्त उन्हें एसवीआर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अभिनेता ने फेसबुक पर नौ मिनट के एक वीडियो के साथ एक ‘सुसाइड नोट’ पोस्ट किया था।

वीडियो में, अभिनेता ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ लगातार झगड़े से काफी परेशान है और उनकी पत्नी और उनकी सास उन्हें परेशान और ब्लैकमेल कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत पहले ही आत्महत्या कर चुका होता, लेकिन मैंने कुछ और समय तक इंतजार किया और उम्मीद की कि चीजें बेहतर हो जाएंगी, लेकिन उन्होंने ठीक नहीं होने दिया। मेरे पास अब जाने के लिए कहीं नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरे इस कदम के बाद क्या होगा, लेकिन मैं इस जीवन में नरक से गुजर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरा बस एक अनुरोध है कि मेरे जाने के बाद कंचन (उनकी पत्नी) से कुछ न कहें, बल्कि उसका इलाज करवाएं।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाहर ने अपनी मौत से शायद तीन घंटे पहले यह वीडियो बनाया था।

अधिकारी ने कहा कि वे नाहर की मौत के कारण और उनकी मौत कैसे हुई, यह समझने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

नाहर द्वारा कथित रूप से लिखे गए ‘सुसाइड नोट’ में उन्होंने बॉलीवुड में हो रही ‘राजनीति’ का भी जिक्र किया, जिसका उन्होंने सामना किया था।

अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?