लाइव न्यूज़ :

अभिनेता संदीप नाहर ने खुदकुशी की : पुलिस

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:49 IST

Open in App

मुम्बई, 16 फरवरी पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार अभिनेता संदीप नाहर ने मुम्बई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी और अभिनेता ने फेसबुक पर पोस्ट किये एक वीडियो में इसके लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया तथा ‘सुसाइड नोट’ में बॉलीवुड की ‘राजनीति’ का भी उल्लेख किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम नाहर को उनकी पत्नी कंचन और दोस्तों ने बेहोश पाया और वे उन्हें एसवीआर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नाहर की उम्र 30 के करीब थी। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम एस धोनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अभिनेता ने फेसबुक पर एक वीडियो और ‘सुसाइड नोट’ पोस्ट किया था जिनमें उन्होंने इस अतिवादी कदम के लिए कथित रूप से अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया और बॉलीवुड में ‘‘राजनीति’’ से जूझने का भी जिक्र किया ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नाहर को उनकी पत्नी और उनके दोस्तों ने बेडरूम में पंखे से लगे फंदे से लटका पाया। उन्होंने उन्हें नीचे उतारा और वे उन्हें गोरेगांव के एसवीआर अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ’’

अधिकारी ने बताया कि नाहर का बेडरूम अंदर से बंद था और जब बार बार दरवाज पीटने पर कोई जवाब नहीं मिला तब उनकी पत्नी ने अपने दोस्तों, फ्लैट के मालिक और चाबी बनाने वाले को बुलाया एवं फिर नकली चाबी से कमरा खोला गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को नाहर के पिता और भाई अंतिम संस्कार के वास्ते शव पर दावा करने के लिए गोरेगांव थाना पहुंचे।

पुलिस के अनुसार अब तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी है लेकिन उसने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस नाहर की पत्नी का बयान दर्ज करेगी क्योंकि सबसे पहले उन्होंने ही उन्हें फांसी के फंदे पर देखा था। अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे जो नाहर को अस्पताल ले गये थे।

पोस्ट किये गये वीडियो में नाहर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह पत्नी के साथ निरंतर लड़ाई से ‘आजिज’ आ गये हैं तथा पत्नी और उनकी सास उन्हें परेशान एवं ब्लैकमेल कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बहुत पहले ही खुदकुशी कर लेता लेकिन मैंने अपने आप को समय देना पसंद किया और उम्मीद की कि चीजें बेहतर हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मैं कहां जाऊं। मैं नहीं जानता कि यह कदम उठाने के बाद क्या होगा... लेकिन इस जीवन में मैं नरक में रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा एक ही अनुरोध है कि मेरे जाने के बाद कंचन को कुछ मत कहिए बल्कि उनका उपचार कराइए।’’

पुलिस के अनुसार नाहर ने सोमवार को अपनी मौत से करीब तीन घंटा पहले यह वीडियो पोस्ट किया।

नाहर ने अपने कथित सुसाइड नोट में लिखा है कि बॉलीवुड में उन्होंने ‘राजनीति’ का सामना किया । इसके साथ ही उन्होंने ‘‘ कामकाज के गैर- पेशेवर तरीके और यहां के लोगों में संवेदना की कमी’’ का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!