लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सलमान खान 55 साल के हुए, 2020 को बताया बेहद खराब साल

By भाषा | Updated: December 27, 2020 14:45 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर अभिनेता सलमान खान ने 2020 को ‘बेहद खराब साल’ बताते हुए रविवार को अपना जन्मदिन बेहद सादे तरीके से मनाने का निर्णय लिया।

अभिनेता अपने 55वें जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल के फार्महाउस पर हैं। यहां उन्होंने मीडिया के चुनिंदा कर्मियों के साथ बातचीत की और केक काटा।

खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस साल कोई उत्सव नहीं है। सिर्फ मैं और मेरा परिवार ही यहां है। इस साल मेरा मन जन्मदिन का उत्सव मनाने का नहीं है क्योंकि यह सभी के लिए खराब साल रहा है और फिल्म जगत के कई लोगों का निधन हो गया। इसलिए यह उत्सव का समय नहीं है।’’

बॉलीवुड अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे महामारी के बीच कोविड-19 नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि सभी खुश रहें, स्वस्थ और सुरक्षित रहे तथा मास्क पहनें। अपना हाथ धोते रहें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते रहें ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।’’

अभिनेता ने कहा है कि वह आशा करते हैं कि 2021 सभी के लिए अच्छा वर्ष रहे।

हिंदी फिल्म जगत की कई हस्तियां उनके जन्मदिन के अवसर पर जुटीं थीं, जिसमें उनके पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान, बहन अल्विरा अग्निहोत्री, अभिनेता सुनील ग्रोवर, सूरज पंचोली, जहीर इकबाल, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत अन्य लोग शामिल थे।

शनिवार को सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि महामारी के मद्देनजर वे उनके घर के बाहर उपनगर बांद्रा में जमा न हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे