लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए अभिनेता रवि तेजा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:04 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ सितंबर मशहूर तेलुगू अभिनेता रवि तेजा शहर में 2017 में महंगे मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ होने के संबंध में चल रही धनशोधन की जांच के सिलसिले में यहां बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।

रवि तेजा तेलुगू फिल्म उद्योग की उन 10 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें ईडी ने सम्मन भेजा है। अभी तक प्रख्यात फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ, अभिनेत्री चार्मी कौर और रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता नंदू और राणा दग्गुबाती केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं।

तेलंगाना मद्यनिषेध एवं आबकारी विभाग द्वारा दो जुलाई 2017 को गिरफ्तार किए गए तीन सदस्यीय गिरोह में कथित रूप से शामिल संगीतकार कैल्विन मैस्क्रेनहास से भी ईडी ने पूछताछ की थी।

मादक पदार्थ के इस गिरोह का भंडाफोड़ जुलाई 2017 में हुआ था और मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए थे। एक अमेरिकी नागरिक, एक पुर्तगाली नागरिक, एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत 20 से अधिक लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले बीटेक डिग्रीधारक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरोह के संबंध में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान टॉलीवुड (तेलुगू फिल्म उद्योग) के कुछ लोगों के नाम सामने आए थे।

तेलंगाना मद्यनिषेध और आबकारी विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने टॉलीवुड से जुड़े कथित मादक पदार्थ के मामले की भी जांच की थी और तब तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़े 11 लोगों से पूछताछ की गई थी। एसआईटी ने उनसे यह पता लगाने के लिए पूछताछ की थी कि क्या इस मामले में गिरफ्तार लोगों के साथ ग्राहक या आपूर्तिकर्ता के तौर पर उनका कोई संबंध रहा है?

जांचकर्ताओं को संदेह है कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोग, एमएनसी कंपनियों के कर्मचारी, स्कूल और कॉलेज के छात्र इस गिरोह के ग्राहकों में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां