अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए, जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:10 IST2021-02-25T21:10:58+5:302021-02-25T21:10:58+5:30

Actor Ranveer Shorey recovers from corona virus infection, investigation report negative | अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए, जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए, जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

मुंबई, 25 फरवरी अभिनेता रणवीर शौरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्होंने अपने शुभचिंतकों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

48 वर्षीय अभिनेता ने 17 फरवरी को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना ट्विटर पर साझा करते हुए कहा था कि वह घर पर पृथकवास में रहेंगे।

शौरी ने एक नए ट्वीट में कहा, "यह कहते हुए मुझे खुशी है कि मेरे एक सप्ताह तक पृथक रहने और उपचार के बाद मेरी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

शौरी वर्तमान में कॉमेडी ड्रामा सीरीज "मेट्रो पार्क" के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं, जिसकी जनवरी में स्ट्रीमिंग शुरू हुई थी।

वह अगली बार संतोष सिवन की अगली फीचर फिल्म "मुंबईकर" में दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actor Ranveer Shorey recovers from corona virus infection, investigation report negative

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे