लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में ईडी के सामने पेश हुए अभिनेता राणा दग्गुबाती

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:49 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ सितंबर अभिनेता राणा दग्गुबाती शहर में 2017 में मादक पदार्थ गिरोह के भंडाफोड़ के संबंध में चल रही धनशोधन जांच के तहत समन जारी किए जाने के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।

‘बाहुबली’ फिल्म अभिनेता दग्गुबाती तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़े उन 10 अभिनेताओं और निर्देशकों में शामिल हैं जिन्हें ईडी द्वारा तलब किया गया है। पिछले साल 31 अगस्त से जाने-माने फिल्मकार पुरी जगन्नाथ, अभिनेत्री चार्मी कौर और रकुलप्रीत सिंह, अभिनेता नंदू केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हो चुके हैं।

तेलंगाना के निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग ने दो जुलाई, 2017 को एलएसडी और एमडीएमए जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में संगीतकार केल्विन मैस्करेनहास सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद, मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए और 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के अनुसार गिरोह के ग्राहकों में शहर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र, तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़े लोग, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी तथा साइबराबाद में आईटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी सहित लगभग 1000 लोग शामिल थे। इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान तेलुगू फिल्म उद्योग की कुछ हस्तियों के नाम सामने आए।

तेलंगाना के निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तेलुगू फिल्म उद्योग के साथ कथित डग्र लिंक की भी जांच की और टॉलीवुड से जुड़े 11 लोगों से पूछताछ की जिसमें अभिनेता और निर्देशक शामिल हैं। एक अभिनेता के ड्राइवर से भी पूछताछ की गई और बाल तथा नाखून के नमूने भी एकत्र किए गए थे। एसआईटी ने उनसे यह पता लगाने के लिए पूछताछ की कि क्या उनका गिरोह के साथ उपभोक्ता या आपूर्तिकर्ता के रूप में या गिरफ्तार लोगों के साथ कोई संबंध था। मामलों के संबंध में आरोपपत्र दाखिल किया गया है, लेकिन तेलुगू सिनेमा जगत की किसी भी हस्ती के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया है।

ईडी ने तेलुगू सिनेमा की उन हस्तियों को तलब किया, जिनसे एसआईटी और कुछ अन्य एजेंसियों ने भी पूछताछ की थी । हालांकि, उस वक्त राणा से एसआईटी ने पूछताछ नहीं की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह