लाइव न्यूज़ :

अभिनेता राजकुमार राव ने अभिनेत्री पत्रलेखा से विवाह किया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:28 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा एक दशक से ज्यादा लंबे संबंध के बाद सोमवार को विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों ने कहा कि जीवन के इस सफर में एक-दूसरे का साथ पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इसी शनिवार को सगाई करने के बाद दोनों ने न्यू चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसॉर्ट’ में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली।

विवाह में राव ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ क्रीम रंग का कुर्ता और बंद गले का जैकेट पहना था जबकि पत्रलेखा ने लाल रंग का लहंगा पहना था।

राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं।

उन्होंने लिखा है, ‘‘अंतत: 11 साल के प्रेम, रोमांस, दोस्ती और मजे के बाद आज मेरा उससे विवाह हुआ, जो मेरी सबकुछ है, मेरी हमसफर और मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। आज मेरे लिए पत्रलेखा का पति कहलाने से ज्यादा बड़ी खुशी और कोई नहीं है। आज से हमेशा-हमेशा के लिए.....’’

पत्रलेखा ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू