लाइव न्यूज़ :

अभिनेता रजनीकांत को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया , तबीयत स्थिर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:16 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 दिसंबर मशहूर अभिनेता रजनीकांत को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उनकी तबीयत ठीक है और वह आराम कर रहे हैं। डॉक्टर उनके पास रहेंगे और शनिवार को आगे की जांच की जाएंगी।

अभिनेता पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद वह पृथक-वास में चले गए थे। हालांकि 70 वर्षीय अभिनेता में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलीसाई सुंदराजन, तेदेपा प्रमुख तथा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और अभिनेता-राजनीतिज्ञ कमल हासन ने रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

इससे पहले अस्पताल ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया, ‘‘रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। उनका रक्तचाप घट-बढ़ रहा है और इस पर नजर रखने की जरूरत है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना होगा।’’

बयान में कहा गया कि उनकी जांच की जाएगी और रक्तचाप सामान्य होने तक उनकी निगरानी की जाएगी। ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बयान के अनुसार रक्तचाप में उतार-चढ़ाव और थकान के अलावा उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

इस बीच, राज्यपाल सुंदराजन ने डॉक्टरों को फोन कर अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने ट्वीट किया, ''अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को फोन कर श्री रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली...उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''

नायडू ने लिखा, ‘‘सुपरस्टार रजनीकांत को आज अस्पताल में भर्ती किये जाने की खबर सुनकर चिंतित हूं। उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने ट्विटर का रुख करते हुए अपने 'मित्र' रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अभिनेता और जन सेना के संस्थापक पवन कल्याण ने उम्मीद जताई कि रजनीकांत महावतार बाबाजी के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होंगे जिन्हें सुपरस्टार गुरु मानते हैं।

रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के लिए पिछले दिनों शहर में आए थे लेकिन चार कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गयी थी।

फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी सन पिक्चर्स ने बुधवार को कहा था कि अभिनेता रजनीकांत और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण