लाइव न्यूज़ :

अभिनेता रजनीकांत रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 25, 2020 15:31 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 दिसंबर मशहूर अभिनेता रजनीकांत को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

अभिनेता पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद वह पृथक-वास में चले गए थे। हालांकि अभिनेता में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। उनका रक्तचाप घट-बढ़ रहा है और इस पर नजर रखने की जरूरत है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना होगा।’’

बयान में कहा गया कि उनकी जांच की जाएगी और रक्तचाप सामान्य होने तक उनकी निगरानी की जाएगी। ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बयान के अनुसार रक्तचाप में उतार-चढ़ाव और थकान के अलावा उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के लिए पिछले दिनों शहर में आए थे लेकिन चार कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गयी थी।

फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी सन पिक्चर्स ने बुधवार को कहा था कि अभिनेता रजनीकांत और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान