लाइव न्यूज़ :

अभिनेता रजनीकांत को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:03 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 दिसंबर मशहूर अभिनेता रजनीकांत को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

अभिनेता पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद वह पृथक-वास में चले गए थे। हालांकि 70 वर्षीय अभिनेता में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। उनका रक्तचाप घट-बढ़ रहा है और इस पर नजर रखने की जरूरत है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना होगा।’’

बयान में कहा गया कि उनकी जांच की जाएगी और रक्तचाप सामान्य होने तक उनकी निगरानी की जाएगी। ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बयान के अनुसार रक्तचाप में उतार-चढ़ाव और थकान के अलावा उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

इस बीच तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अस्पताल में भर्ती किये जाने की खबरों को सुनने के बाद मैं सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में चिंतित हूं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

अभिनेता और जन सेना के संस्थापक पवन कल्याण ने उम्मीद जताई कि रजनीकांत महावतार बाबाजी के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होंगे जिन्हें सुपरस्टार गुरु मानते हैं।

रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के लिए पिछले दिनों शहर में आए थे लेकिन चार कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गयी थी।

फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी सन पिक्चर्स ने बुधवार को कहा था कि अभिनेता रजनीकांत और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया