अभिनेता राहुल रॉय मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: November 29, 2020 19:07 IST2020-11-29T19:07:23+5:302020-11-29T19:07:23+5:30

Actor Rahul Roy hospitalized after brain stroke | अभिनेता राहुल रॉय मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती

अभिनेता राहुल रॉय मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 29 नवंबर अभिनेता राहुल रॉय को मस्तिष्काघात के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रॉय के परिवार के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ''आशिकी'' से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाले रॉय (52) को दो दिन पहले नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह हाल में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''उन्हें दो दिन पहले कारगिल से आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मस्तिष्काघात के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।''

उन्होंने कहा, ''वह खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा।''

रॉय ने महेश भट्ट के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

वह लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2006 में) के विजेता भी रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actor Rahul Roy hospitalized after brain stroke

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे