लाइव न्यूज़ :

अभिनेता आर. माधवन ने “डीकपल्ड” श्रृंखला की शूटिंग पूरी की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:58 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून अभिनेता आर. माधवन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी वेब श्रृंखला “डीकपल्ड” की शूटिंग पूरी कर ली है। नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाने वाली वाली इस श्रृंखला में “सेक्रेड गेम्स” की अभिनेत्री सुरवीन चावला ने भी काम किया है।

“डीकपल्ड”, तलाक की कगार पर खड़े एक दंपति की कहानी दर्शाने वाली कॉमेडी है। माधवन (51) ने शूटिंग समाप्त होने की जानकारी ट्विटर पर दी और साथ में श्रृंखला के सेट की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने अमेजन प्राइम पर प्रदर्शित श्रृंखला “ब्रीद” से ओटीटी मंच पर पदार्पण किया था।

“डीकपल्ड” में माधवन ने आर्य अय्यर नामक एक लेखक का किरदार निभाया है जिसकी शादी टूट चुकी है लेकिन वह अपनी बेटी के चलते अपनी पत्नी से साथ रहने का आग्रह करता है।

श्रृंखला का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है जिन्हें “कामयाब” और “रूही” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण बॉम्बे फेबल्स और आंदोलन फिल्म्स ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह