लाइव न्यूज़ :

अभिनेता आर माधवन कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:23 IST

Open in App

मुम्बई, 25 मार्च अभिनेता आर माधवन ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था ... वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया। लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है और जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।’’

माधवन और अभिनता आमिर खान ने 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक साथ काम किया था। यह तीन दोस्तों की कहानी थी, जिसमें माधवन ने फरहान, आमिर ने रैंचो और शरमन जोशी ने राजू की भूमिका निभाई थी।

आमिर खान बुधवार को संक्रमित पाए गए थे।

माधवन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त राजू उनका यहां पीछा करे।

अभिनेता ने साथ ही सभी प्रशंसकों का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

माधवन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘अमरीकी पंडित’ के सेट की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘ भोपाल में तमाम एहतियात के साथ शूटिंग की जा रही है।’’

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1,712 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,80,289 हो गई थी।

कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

कौशिक अभी शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

मुम्बई में बुधवार को कोविड-19 के 5,185 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,74,611 हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा