लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में ईडी के सामने पेश हुए अभिनेता नवदीप

By भाषा | Updated: September 13, 2021 12:59 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 सितंबर तेलुगु अभिनेता पी. नवदीप, 2017 में सामने आए मादक पदार्थों के एक मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के संबंध में सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। तेलंगाना के आबकारी विभाग ने ‘एलएसडी’ और ‘एमएसडी’ जैसी नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था।

इस सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने वाले नवदीप, तेलुगु फिल्मोद्योग की 10 हस्तियों में से एक हैं जिन्हें एजेंसी ने तलब किया है। इस साल 31 अगस्त से अब तक, फिल्मकार पुरी जगन्नाथ, अभिनेत्री चार्मी कौर और रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता नंदू, राणा दग्गुबाती और रवि तेजा ईडी के सामने पेश हो चुके हैं।

मादक पदार्थों के इस गिरोह का भंडाफोड़ जुलाई 2017 में हुआ था जिसमें नशीली दवाओं की तस्करी के संबंध में कई मामले दर्ज किये गए थे और एक अमेरिकी, एक डच और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत बीटेक डिग्री धारक कई लोग भी गिरफ्तार किये गए थे। गिरोह से जुड़े लोगों से पूछताछ में तेलुगु फिल्मोद्योग की हस्तियों का नाम सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो