लाइव न्यूज़ :

अभिनेता जितेंद्र, पत्नी शोभा कपूर ने कोविड-19 का टीका लगवाया

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:13 IST

Open in App

मुंबई, सात मार्च अभिनेता जितेंद्र और उनकी पत्नी व निर्माता शोभा कपूर ने कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक ली। उनके बेटे और अभिनेता-निर्माता तुषार कपूर ने यह जानकारी दी।

तुषार कपूर ने शनिवार देर शाम इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।

"गोलमाल अगेन" फिल्म के अभिनेता ने अपने माता-पिता 78 वर्षीय जितेन्द्र और 75 वर्षीय शोभा कपूर की डॉक्टर के साथ एक तस्वीर साझा की।

तुषार कपूर के पोस्ट के मुताबिक, उन्हें कोविशील्ड टीका लगाया गया।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, "आखिरकार, टीका लग गया।"

इनके अलावा, जिन अन्य भारतीय हस्तियों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली है, उनमें दिग्गज अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी, अभिनेता से नेता बने कमल हासन, फिल्मकार राकेश रोशन और अभिनेता सतीश शाह शामिल हैं।

सरकार ने एक मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों और 45 से 59 वर्ष के बीच के मरीजों के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए