लाइव न्यूज़ :

अभिनेता गोविंदा कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:13 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल अभिनेता गोविंदा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वह पृथकवास में रह रहे हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने यह जानकारी दी।

अभिनेता में संक्रमण के ‘आंशिक लक्षण’ हैं और वह जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। सुनीता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वह आज सुबह संक्रमित पाए गए। उनमें संक्रमण के आंशिक लक्षण हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह पृथकवास में हैं और जरूरी एहतियात बरत रहे हैं।’’

गोविंदा बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2019 में ‘रंगीला राजा’ फिल्म में दिखे थे। इससे पहले दिन में सुपरस्टार अक्षय कुमार और ‘बंदिश बैंडिट्स’ के कलाकार ऋत्विक भौमिक भी संक्रमित पाए गए।

शनिवार को मुंबई में कोविड-19 के 9,108 नए मामले सामने आए हैं, जो कि दैनिक मामलों में अब तक के सबसे ज्यादा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच