लाइव न्यूज़ :

एनसीबी हिरासत में अभिनेता एजाज खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: April 5, 2021 14:20 IST

Open in App

मुम्बई, पांच अप्रैल बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले सप्ताह उन्हें मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खान की रविवार को कोविड-19 संबंधी जांच की गई थी और वह संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खान के सम्पर्क में आए अधिकारियों की भी कोविड-19 संबंधी जांच कराई जाएगी।

‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को एनसीबी की मुम्बई इकाई ने पिछले मंगलवार को यहां हवाईअड्डा पहुंचने पर हिरासत में ले लिया था। अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था। बटाटा को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और फिर स्थानीय अदालत ने उन्हें एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?