लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर हिंसा के मामले में अदालत में पेश हुए अभिनेता दीप सिद्धू और अन्य आरोपी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा के मामले में कथित प्रमुख षड्यंत्रकर्ता दीप सिद्धू और अन्य कई आरोपी सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए।

अभिनेता सिद्धू और अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस से मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह नागर के समक्ष पेश हुए।

मोहिंदर सिंह खालसा नामक आरोपी ने चिकित्सा कारणों से पेशी से छूट की अर्जी दी थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने पुलिस को निर्देश दिया कि सभी आरोपियों को पूरक आरोपपत्र मुहैया कराया जाए। अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली थी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाल किले में घुस गए थे। उन्होंने लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा भी फहराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार उनके पास इस बात के इलेक्ट्रॉनिक सबूत हैं कि सिद्धू ने लाठी और झंडे लिए अपने समर्थकों के साथ लाल किले में प्रवेश किया था और हिंसा को बढ़ावा दिया।

सिद्धू को दो महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 17 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह