लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी समस्याओं के चलते अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल की मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 15:21 IST

Open in App

मुंबई, एक मई बॉलीवुड फिल्मों ‘‘पेज थ्री” और “टू स्टेट्स” और टेलीविजन के लोकप्रिय कार्यक्रम “अदालत” में नजर आए अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल की कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई। वह 52 वर्ष के थे।

शहर के एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।

कंवरपाल के करीबी दोस्त हिमांशु डडभावला ने पीटीआई-भाषा को बताया, “उन्हें दस दिन पहले सेवेन हिल्स में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में स्थिति बिगड़ने पर आईसीयू में रखा गया था। उनकी आज सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई।”

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कंवरपाल ने 2000 के शुरुआत में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनकी अन्य फिल्मों में “रॉकेट सिंह : सेल्समेन ऑफ द ईयर”, “जब तक है जान”, “आरक्षण” और “द गाजी अटैक” शामिल हैं।

टीवी पर उनकी प्रसिद्ध भूमिकाओं में अनिल कपूर अभिनीत “24”, “अदालत”, “दिया और बाती हम” और “यह है चाहतें’’ में निभाए गए उनके किरदार शामिल हैं।

वह आखिरी बार डिजी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरिज “स्पेशल ऑप्स” में नजर आए थे।

कंवरपाल के परिवार में उनके माता-पिता हैं।

अभिनेता के निधन की खबर के बाद सिने जगत की कई हस्तियों ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया।

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने कहा कि कंवरपाल की अचानक मौत से उनका दिल टूट गया है।

संगीतकार-गायक विशाल डडलानी ने उन्हें शांत एवं गंभीर व्यक्तित्व वाला इंसान बताया।

अभिनेता सिद्धांत कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ ली हुई एक तस्वीर साझा की।

इसके अलावा रोहित बोस रॉय, अभिनेता बिदिता बाग और फिलमकार अशोक पंडित ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?