अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल
By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:34 IST2021-03-18T17:34:46+5:302021-03-18T17:34:46+5:30

अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल
नयी दिल्ली, 18 मार्च टेलीविजन धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में गोविल ने संवाददाता सममेलन में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के मद्देनजर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, ‘‘गोविल जी का जीवन गैर विवादित रहा है। हम भाजपा में उनका स्वागत करते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।