लाइव न्यूज़ :

अभिनेता अमित मिस्त्री का हृदयघात से निधन

By भाषा | Updated: April 23, 2021 15:01 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल गुजराती और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमित मिस्त्री की शुक्रवार को हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई। उनके मैनेजर ने यह जानकारी दी।

मिस्त्री ने ‘शोर इन दि सिटी’, ‘बे यार’ और अमेजॉन प्राइम वीडियो श्रृंखला ‘बंदिश बैंडिट्स’ में किए गए अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ी थी।

मैनेजर महर्षि देसाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर 47 वर्षीय अभिनेता ने जब आखिरी सांस ली तब वह अपनी मां के साथ मुंबई के अंधेरी स्थित आवास पर थे।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ वह सुबह उठे, नाश्ता किया और यहां तक कि हृदय गति रूकने से पहले व्यायाम भी किया। वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी। यह बहुत ही स्तब्ध करने वाली खबर है।’’

मिस्त्री के परिवार में उनकी मां हैं जो गुजराती रंगमंच की मशहूर हस्ती रही हैं।

उन्होंने हिंदी फिल्मों जैसे ‘ क्या कहना’, ‘ एक चालीस की लास्ट लोकल’ में काम किया था।

निदेशक राज निदिमोरु और डीके कृष्णा जिन्होंने मिस्त्री के साथ अधिकतर काम किया है ने कहा कि वे हमेशा उनकी कमी महसूस करेंगे।

दोनों ने ट्वीट किया, ‘‘यह दुखद है कि अमित मिस्त्री अब नहीं हैं। वह हमारे लिए खास थे। कुबेर (99), टीपू (एसआईटीसी), जिगनेश (अ जेंटलमैंन), प्रकांड पंडित (मौजूदा श्रृखला)...हमारी हर पठकथा में हमने उनके लिए लिखा। दिल तोड़ने वाला है। हम अब जब भी पठकथा लिखेंगे आपकी कमी महसूस करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि आखिरी बार अमित से करियर और संबंधों पर बात हुई थी।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि मिस्त्री अब नहीं हैं।

‘बंदिश बैंडिट्स’ में सह अभिनेता के तौर पर काम करने वाले राजेश तैलंग ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ भाई अमित, यह विश्वास नहीं कर सकता कि जो जीवटता से परिपूर्ण था अब नहीं है। आप जहां भी रहे हमेशा प्यार का प्रसार करते रहे जैसा करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू