लाइव न्यूज़ :

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर श्रृंखला को सहयोग देंगे अभिनेता अली फजल

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:28 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून अभिनेता अली फजल बच्चों, कोविड-19 के मरीजों और देखभाल करने वालों समेत हर उम्र और पेशे के लोगों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा के वास्ते एक श्रृंखला प्रस्तुत करने जा रहे हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाली इस श्रृंखला का उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान और उससे उबरने के बाद मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना है।

“मिर्जापुर” के अभिनेता फजल से इस पहल के लिए डॉ रुखसाना खान ने संपर्क किया था। खान ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर नियमित चर्चा समाज के लिए जरूरी है। वक्तव्य में फजल ने कहा, “सब कुछ लोगों से मिलने और उन्हें सुनने से शुरू होता है। यह मानसिक स्वास्थ्य का मूल है। अभी और आने वाले समय के लिए हमें डॉक्टरों और नर्सों तथा अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों के लिए सहानुभूति का भाव रखना होगा।”

उन्होंने कहा, “जिस परिस्थिति से वह आज प्रतिदिन गुजर रहे हैं उससे आगामी दिनों में उन्हें बड़ी परेशानी हो सकती है।” प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल को मुंबई से वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ हरीश शेट्टी और डॉ अंजलि छाबड़िया और लखनऊ से डॉ अलीम सिद्दीकी के सहयोग से अंजाम दिया जाएगा। फजल ने कहा कि वह भी कुछ सत्रों में उपस्थित रहेंगे। आयोजन की तारीख अभी नहीं बताई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?