लाइव न्यूज़ :

अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:45 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थीं।

अक्षय कुमार (53) ने ट्विटर पर यह जानकारी दी और अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। उनके निधन का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

अक्षय ने टि्वटर पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, ‘‘वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय पीड़ा महसूस हो रही है। मेरी मां अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया और परलोक में मेरे पिता के पास चली गईं।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं। मैं और मेरा परिवार इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।’’

अक्षय कुमार ने मंगलवार की रात को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उनकी मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगने वाले शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया था। अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर अभिनेता सोमवार को देश लौटे। वह ब्रिटेन में अपनी आगामी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे।

उनकी मां का अंतिम संस्कार आज अपराह्न उपनगरीय मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में अभिनेता रितेश देशमुख, साजिद खान, रोहित शेट्टी और रमेश तौरानी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

फिल्म जगत में अक्षय के सहयोगियों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी मां के निधन पर शोक प्रकट किया।

सुपरस्टार सलमान खान ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘प्रिय अक्षय, आपकी मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। आपको और आपके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने लिखा, “प्रिय अक्षय, आपकी मां के निधन पर हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। अरुणाजी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’

अभिनेत्री निमरत कौर और फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी समेत तमाम फिल्मी हस्तियों ने अक्षय कुमार की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह