लाइव न्यूज़ :

संगीत वीडियो को लेकर दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सनी लियोन के पुतले को ‘कुचला’

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:46 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों ने अभिनेत्री सनी लियोन पर ‘अश्लील नृत्य’ करने और उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को हुई जब दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ‘मधुबन’ गाने पर आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सनी लियोन पर फिल्माए गए गाने में 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ के ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’ गीत के कुछ बोल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘श्रीकृष्ण सेना संगठन’ और ‘युवा ब्राह्मण महासभा’ के कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोकते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया गया। वृंदावन के थाना प्रभारी अजय कौशल ने कहा, ‘‘सर्विलांस सेल से गाने में अश्लील डांस वाला सीन रोकने का अनुरोध किया गया है।’’ इस मामले में रविवार देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

विरोध के दौरान जब कार्यकर्ता पुतला नहीं जला सके तो उन्होंने पैरों से इसे कुचल दिया। श्रीकृष्ण सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह बाबा ने कहा, ‘‘अभिनेत्री और वीडियो के निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर पुतला जलाने की योजना वापस ले ली गई।’’ पिछले हफ्ते, वृंदावन में पुजारियों के एक वर्ग ने भी वीडियो पर आपत्ति जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए