लाइव न्यूज़ :

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आगरा में सांता क्लॉज का पुतला जलाया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 00:32 IST

Open in App

आगरा (उप्र) 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के आगरा में कुछ हिंदू संगठनों ने क्रिसमस के मौके पर पौराणिक चरित्र सांता क्‍लॉज का शनिवार को पुतला जलाया। उनका आरोप है कि ईसाई मिशनरी क्रिसमस के मौके पर बच्चों और गरीबों को अपने धर्म की ओर आकर्षित करने के लिए सांता क्लॉज के माध्यम से उपहार वितरण कराते हैं और ईसाई धर्म का प्रसार करते हैं।

हिंदू संगठनों अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेंट जॉन्स कॉलेज के बाहर एमजी रोड और शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर सांता क्लॉज के पुतले जलाए, जिन्हें “फादर क्रिसमस” या “सेंट निकोलस” भी कहा जाता है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महासचिव अज्जू चौहान ने आरोप लगाया, “दिसंबर आते ही ईसाई मिशनरी क्रिसमस, सांता क्लॉज और नए साल के नाम पर सक्रिय हो जाते हैं और वे बच्चों को सांता क्लॉज से उपहार बांटकर ईसाई धर्म की ओर आकर्षित करवाते हैं।”

संगठन के अन्य सदस्य अवतार सिंह गिल ने दावा किया, "हम उन मिशनरियों पर नजर रखेंगे जो झुग्गियों में जाते हैं और हिंदुओं का ईसाई धर्म में धर्मांतरण करते हैं। सदस्य भी उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह