लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं और लेखकों ने साबरमती आश्रम’ की विकास परियोजना का विरोध किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार अगस्त कार्यकर्ताओं, लेखकों और गांधीवादियों के एक समूह ने यहां स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम का ‘विकास’ करने की केंद्र सरकार की योजना का विरोध किया है। उनका दावा है कि इससे आश्रम की पवित्रता को नुकसान होगा।

गुजराती लेखक प्रकाश शाह, इतिहासकार राजमोहन गांधी और रामचंद्र गुहा, संगीतकार टीएम कृष्णा, उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एपी शाह, एडमिरल (अवकाश प्राप्त) लक्ष्मी नारायण रामदास, पूर्व आईएएस अधिकारी शरद बेहर, पूर्व आईपीएस अधिकारी जुलियो रिबेरियो, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर और कार्यकर्ता हर्ष मंदर, शबनम हासमी, योगेंद्र यादव और तीस्ता सीतलवाड़ सहित 130 गणमान्य लोगों द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया कि यह ‘‘ गांधीवादी संस्थानों पर कब्जा’ करने की कोशिश है।

गौरतलब है कि साबरमती आश्रम के नाम से दुनियाभर में मशहूर यह गांधी आश्रम साबरमती नदी के किनारे स्थित है और महात्मा गांधी ने वर्ष 1917 से 1930 के बीच यहां रहकर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। इस आश्रम का प्रबंधन साबरमती आश्रम संरक्षण एवं स्मारक न्यास करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे