लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 9 जिले हो चुके हैं कोरोना मुक्त, अब तक 53 जिलों से सामने आए हैं कोविड-19 के मामले

By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 16:19 IST

कोरोना वायरस का संक्रमण अब तक उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में फैल चुका है, जिसमें से 9 जिलों में कोरोना से सभी संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1294 पहुंच गई है।उत्तर प्रदेश में अब तक 18 लोग कोरोना वायरस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।राज्य में 140 मरीज ठीक हो चुके हैं और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1134 है।

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में अब तक इसका संक्रमण फैल चुका है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1294 पहुंच गई है और 18 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1134 है, कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1294 है, जिसमें से 140 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।"

अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "कोरोना वायरस के संक्रमित मामले अब तक उत्तर प्रदेश के 53 जिलों से मिले हैं। 53 में से 9 जिलों में सक्रिय मामले अब जीरो हो गए हैं और वहां पर सभी मरीज ठीक हो चुके हैं।"

बता दें उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1294 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 18 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है और 140 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी राज्य में कोरोना वायरस के 1134 एक्टिन केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 18601 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 590 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है और 3251 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी देश में कोरोना के कुल 14759 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया