लाइव न्यूज़ :

चुनावी हिंसा में किसी भी टीएमसी नेता की संलिप्तता हुई तो कार्रवाई की जाएगी: बनर्जी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:29 IST

Open in App

कोलकाता, 19 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के दौरान पार्टी का कोई नेता हिंसा में शामिल पाया जाता है तो 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तृणमूल कांग्रेस ने चुनावों से पहले पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान बल प्रयोग के खिलाफ चेतावनी भी दी थी।

उन्होंने अपना वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं, और तृणमूल कांग्रेस का कोई नेता यदि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को रोक रहा है तो 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं मीडिया से अनुरोध करूंगा कि वह संबंधित फुटेज और सबूत (यदि उपलब्ध हो) के साथ सामने आए।’’

दिन के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं, रविवार को अपराह्न तीन बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के सियालदाह और खन्ना इलाकों में देशी बम फेंकने की दो घटनाएं हुईं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया।

कथित हिंसा के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फैसले पर पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि भाजपा हार से ‘‘बचने का रास्ता खोजने’’ की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मंगलवार को वोटों की गिनती होगी, तो आप देखेंगे कि तृणमूल कांग्रेस जीत गई है और भाजपा को भारी हार का सामना करना पड़ा है। वे सिर्फ बहाना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे