लाइव न्यूज़ :

पार्टी विरोधी बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी : पूनियां

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:48 IST

Open in App

जयपुर, 23 जून राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बुधवार को कहा कि पार्टी विरोधी बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह ने भी पार्टी विरोधी बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

पूनियां ने कहा कि ऐसे लोगो को माफ नहीं किया जायेगा और कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा,‘‘ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने मंगलवार को स्पष्ट रूप से कहा था कि पार्टी विरोधी बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यदि कोई अनुशासन हीनता से कार्य करता है तो उचित कार्रवाई की जायेगी। भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गलतियों को माफ कर दिया था लेकिन हद से ज्यादा होने पर उन्होंने उसे मार डाला।’’

पूनियां ने कहा कि पार्टी विचारधारा और उसके संविधान से चलती है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘मैं रहूं या ना रहूं, पार्टी की विचारधारा अमर रहना चाहिए। संगठन अमर है और विचारधारा सर्वोपरी है। पार्टी में कोई छोटा या बडा नहीं होता। राजस्थान के सभी पार्टी कार्यकर्ता एक समान है। मैं भी एक कार्यकर्ता हूं।’’

जयपुर के दो दिवसीय दौरे पर आये पार्टी प्रभारी अरूण सिंह ने राज्य की इकाई से पार्टी विरोधी बयान देने वालो की एक सूची बनाने को कहा है। माना जा रहा है कि सिंह ने यह निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थन में पिछले दिनों कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी के संदर्भ में दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे