लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग के सिलसिले में नगर निगम के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी : गोपाल राय

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग रोकने के वास्ते कदम नहीं उठाने को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राय ने कहा कि लैंडफिल साइट के एक हिस्से में रविवार शाम को आग लग गयी थी जिससे इलाके में प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक दल ने लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया और उसने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस लैंडफिल साइट का प्रबंधन संभालने वाली ईडीएमसी ने वहां ऐसी घटना रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ ईडीएमसी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ’’

मंत्री ने कहा कि डीपीसीसी ने विभिन्न एजेंसियों को पत्र लिखकर उनसे ऐसी सभी जगहों की निगरानी करने को कहा है जहां बढ़ते तापमान की वजह से आग लग सकती है।

उन्होंने केंद्र से उत्तरी राज्यों में प्रदूषण का स्तर घटाने के लिए कार्ययोजना विकसित करने की अपील भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली कोशिश कर रही है....दो संगठनों--आईक्यूएयर और सेंटर फॉर साइंस एडं इनवायरॉनमेंट ने अपनी रिपोर्टों में माना है कि शहर में वायु प्रदूषण का स्तर घटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया