लाइव न्यूज़ :

'नियमों से हट कर' कार्य करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी : कर्नाटक के राजस्व मंत्री

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 सितंबर कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार मुख्य सचिव को 'नियमों से हट कर' कार्य करने वाले उन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश देगी जो विधायकों के खिलाफ आरोप लगाने के लिए सीधे मीडिया के सामने जाते है।

वह जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और उनकी पार्टी के विधायक एस महेश द्वारा कुछ आईएएस अधिकारियों को लेकर कथित मनमानी और भ्रष्टाचार के संबंध में उठाए गए मुद्दे पर विधानसभा में जवाब दे रहे थे।

अशोक ने कहा, '' सरकारी नियमों के अनुसार, सरकारी अधिकारियों को सीधे मीडिया के सामने जाकर बयान देने की अनुमति नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कुछ अधिकारियों द्वारा नियमों से हट कर कार्य करने की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।''

मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और कानून मंत्री से बात करेंगे और सरकार अधिकारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश जारी करेगी।

उन्होंने कहा, '' हम मुख्य सचिव को निर्देश देंगे कि ऐसी घटनाओं के सामने आने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए