लाइव न्यूज़ :

शिअद के सत्ता में आने पर घोटालों में शामिल कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी: बादल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:14 IST

Open in App

अटारी (अमृतसर), दो अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब में जब उनकी पार्टी सत्ता में आयेगी तो कथित तौर पर घोटालों में लिप्त और सरकारी खजाने की लूट में शामिल कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

शिअद प्रमुख ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर तीन नये कृषि अध्यादेशों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में कथित तौर पर शामिल होकर राज्य के कृषक समुदाय की ‘‘पीठ में छुरा घोंपने’’ का आरोप लगाया।

बादल ने अवैध शराब और रेत माफियाओं को संरक्षण देकर कथित रूप से ‘‘हजारों करोड़ रुपये लूटने’’ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि राज्य में सत्ताधारी पार्टी के कई विधायक ‘‘अवैध शराब की भट्टियां’’ चला रहे है।

उन्होंने पूछा कि लोगों को मुख्यमंत्री पर फिर से विश्वास क्यों करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सिंह पिछले चार वर्षों के दौरान केवल 11 बार अपने कार्यालय गये हैं।

बादल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने 2017 में कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी) का वादा और संशोधन करके कृषक समुदाय के साथ धोखा किया है और वह तीन कृषि अध्यादेशों को अंतिम रूप देने के लिए प्रक्रिया का हिस्सा बने।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य से संबंधित सभी मुद्दों को केन्द्र के समक्ष रखने में विफल रहे है क्योंकि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा निशाना बनाए जाने का डर था।

बादल ने कहा, ‘‘इसलिए अमरिंदर सिंह केन्द्र के इशारों पर नाच रहे हैं।’’

शिअद अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के पंजाब प्रमुख भगवंत मान पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में आठ लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन एक आरटीआई के अनुसार, तीन वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में केवल 214 नौकरियों का ही सृजन हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू