लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ के अभियंता के अपहरण के मामले में चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:56 IST

Open in App

नोएडा,18 दिसंबर नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने भारतीय रक्षा अनुसंधान केंद्र में कार्यरत एक इंजीनियर को मोहपाश में फंसा कर उसका अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 74 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले डीआरडीओ के इंजीनियर को कुछ लोगों ने मोह पाश में फंसा कर 27 नवंबर 2020 को उनका अपहरण कर लिया था। ये लोग फिरौती में लाखों रुपए की मांग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट इंजीनियर की पत्नी ने थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई थी। आरोपियों ने इंजीनियर की पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल करके फिरौती की रकम मांगी थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गैंग लीडर सुनीता गुर्जर, दीपक, राकेश तथा सौरव को सेक्टर 41 स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे