लाइव न्यूज़ :

बहुचर्चित बाइक बोट घोटाले के 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:39 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 26 जून गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने बहूचर्चित अरबों रुपये के बाइक बोट घोटाले के 11 और आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। बाइक बोट कंपनी के संचालक संजय भाटी सहित उसके कई साथियों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है जबकि आरोपियों की करीब पौने चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि बाइक टैक्सी कंपनी शुरू कर और लाखों लोगों से निवेश कराने के नाम पर ठगी गई थी। पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी संजय भाटी व उसके अन्य साथी हैं। आरोपियों के खिलाफ देशभर में कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी के मालिक संजय भाटी सहित 15 आरोपियों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। अब पुलिस ने मामले में 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी इसी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है, ताकि ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्ति को कुर्क कर बरामदगी की जा सके।

प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ के गोमतीनगर निवासी व एक चैनल के मालिक बद्रीनारायण तिवारी, मेरठ निवासी ललित कुमार, नोएडा सेक्टर 100 निवासी वीके शर्मा, दिनेश पांडे, सतेंद्र सिंह, रविंद्र सहित अन्य के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम की धारा जोड़ी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया