लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के 46 मामलों में संपत्ति जब्त करने की अनुमति मिलने पर हुई कार्रवाई

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:38 IST

Open in App

जम्मू, 16 फरवरी जम्मू कश्मीर में पुलिस को आतंकवाद से जुड़े 46 मामलों में चल एवं अचल संपत्ति जब्त करने की अनुमति मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत कुल 61 वाहन, पांच मकान, छह दुकान के अलावा जमीन और नकद राशि तथा अलगवावादी नेताओं एवं उनके सहयोगियों की संपत्ति जब्त की गई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आतंकवादी गतिविधियों से संबद्ध 46 मामलों में यह अनुमति (संपत्ति जबत करने की) प्रदान की गई।’’

उन्होंने बताया कि जब्त किये गये 61 वाहनों में दुखतरान ए मिल्लत के नेतृत्वकर्ता सोफी फहीमदा की एक निजी कार, 3.70 लाख रुपये नकद, 50, 000 रुपये का एक चेक भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई अचल संपत्ति में दुखतरान प्रमुख आसिया अंद्राबी की सास महमूदा बेगम का एक मकान, छह दुकानें और 1.6 कनाल (1,000 गज से अधिक) जमीन भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल