लाइव न्यूज़ :

वन भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई : फरीदाबाद नगर निगम

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर फरीदाबाद नगर निगम ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने वन भूमि पर बने छह फार्म हाऊस सहित कई ढांचों को ढहा दिया है।

फरीदाबाद में खोरी गांव के मामले पर सुनवाई के दौरान नगर निकाय ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि वन भूमि पर अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। अरावली जंगल क्षेत्र में स्थित इस गांव से अनधिकृत निर्माण को हटाया गया है।

निगम की तरफ से पेश वकील ने न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ से कहा कि उन्होंने दो स्थिति रिपोर्ट दायर की है जिसमें एक निर्माण ढहाने से संबंधित ब्यौरा है।

इसने कहा, ‘‘कुछ ढांचों को ढहाया गया जो सभी पहलू से बिल्कुल स्पष्ट थे और उनके मालिकों ने न तो कोई आपत्ति की या न ही कोई स्थगन आदेश दिखाया।’’

स्थिति रिपोर्ट के ब्यौरे के मुताबिक, इस वर्ष अगस्त और सितंबर में नौ ढांचों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमें छह फार्म हाऊस और तीन विवाह भवन थे।

पीठ ने वकील से कहा, ‘‘कुछ ढांचों के संबंध में आपने ढहाने का ब्यौरा दिया है और अधिकतर ढांचे नहीं ढहाए गए क्योंकि मुद्दे लंबित हैं।’’

वकील ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था कि ढांचों के मालिक वन विभाग को आवेदन देंगे जो जांच करेगा कि ढांचा वन भूमि पर है अथवा नहीं, या यह अनधिकृत है या नहीं, और इस पर निर्णय करेगा।

हरियाणा की तरफ से पेश हुए सोलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वन विभाग ने इन आवेदनों पर निर्णय किया है और उन्होंने पंजाब भूमि संरक्षण कानून में संशोधन का जिक्र किया।

इन हलफनामों पर सुनवाई करते हुए पीठ ने हरियाणा राज्य से कहा कि स्पष्ट रूप से हलफनामा दायर कर तथ्यात्मक आधार बताएं कि किस तरह से इलाके को वन भूमि के रूप में अधिसूचित किया गया है और मामले पर सुनवाई की अगली तारीख आठ अक्टूबर तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर