लाइव न्यूज़ :

अनुसूचित जाति के विरूद्ध ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर तृणमूल नेतृत्व के विरूद्ध कार्रवाई हो: भाजपा

By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को निर्वाचन आयोग से अनुसूचित जातियों का भिखारियों के साथ तुलना करके उनके विरूद्ध कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और उनके पार्टी नेतृत्व के विरूद्ध कार्रवाई की अपील की।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को सौंपे एक ज्ञापन में कहा कि तृणमूल नेता सुजाता मंडल खान ने भगवा दल के प्रति समर्थन को लेकर अनुसूचित जाति समुदाय को निशाना बनाया है । भाजपा ने उन पर अनुसूचित जाति के सदस्यों के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।

पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से कहा कि खान की टिप्पणियां आदर्श आचार संहिता, भारतीय दंड संहिता एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम का उल्लंघन हैं।

भाजपा ने कहा, ‘‘यह न तो पहली बार हुआ है न ही अचानक दिया गया बयान है। इससे तृणमूल कांग्रेस की मानसिकता और ममता बनर्जी द्वारा तय पैटर्न की झलक मिलती है जिसके तहत उन्होंने धर्म या जाति के आधार पर चुनाव को ध्रुवीकृत करने का निरंतर प्रयास किया और वह बाहरी का हौवा खड़ा कर अतिवाद तक पहुंच गयीं और भारतीय संविधान के मूल आधारों को चुनौती दी।’’

इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम थे।

भाजपा ने आरोप लगाया कि ऐसे ‘‘चौंकाने वाले एवं अपमानजनक बयान ’’ लोकतांत्रिक राजसत्ता पर एक आघात है और यह बड़ा ‘‘शर्मनाक एवं अशोभनीय’’ है कि ऐसे बयान तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पश्चिम बंगाल में लोगों के बीच वैमनस्य एवं नफरत फैलाने के लिए खुलेआम देते हैं।

उसने कहा, ‘‘ इसलिए हम इस आयोग से सुजाता मंडल खान और तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व के विरूद्ध चुनाव कानूनों, भारतीय दंड संहिता एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम, 1989 एवं आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। ’’

हाल की एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने तृणमूल को निशाना बनाने के लिए खान के बयान का हवाला दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह