लाइव न्यूज़ :

पीपीई किट को धोकर नई पैकिंग कर बेचने वालों पर हो रासुका के तहत कार्रवाई : दिग्विजय

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:21 IST

Open in App

भोपाल, 28 मई मध्य प्रदेश के सतना जिले में जैव कचरे से निकले पीपीई किट तथा ग्लव्स को धोकर नई पैकिंग में पुन: बाजार में पहुंचाने के मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को इस अपराध में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘समाचार माध्यमों से मुझे ज्ञात हुआ है कि सतना जिले के बड़खेरा में स्थित इंडोवाटर बॉयोवेस्ट डिस्पोजल प्लांट में सात जिलों से लाये गए मेडिकल एवं सर्जिकल अपशिष्ट में से पीपीई किट तथा ग्लव्स को निकालकर धोने के बाद नई पैकिंग में पुन: बाजार में पहुंचाया जा रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अत्यधिक अमानवीय तथा जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाला कृत्य है। इससे न सिर्फ हमारे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बल्कि पीपीई किट का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जान को खतरा है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि बड़खेरा प्लांट में यह धंधा लगभग एक साल से चल रहा था तथा सरकार को इसकी खबर तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा घोटाला हो सकता है।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस पत्र के साथ इस संबंध में प्रकाशित खबर की कतरन भी भेज रहा हूं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरा आपसे (मुख्यमंत्री चौहान) अनुरोध है कि इस मामले की विस्तृत जांच करवाने, बाजार में पहुंचे ऐसे पीपीई किट को नष्ट करवाने तथा इस अपराध में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने को कष्ट करें।’’

इसी बीच, सतना जिले के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट राजेश शाही ने संवाददाताओं को बताया कि बड़खेरा प्लांट में पीपीई किट्स को फिर से उपयोग किये जाने के वीडियो का संज्ञान लेने के बाद सतना के जिलाधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिये हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी इसकी जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद मिली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट