लाइव न्यूज़ :

‘वंदे मातरम’ के दौरान खड़े न होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव से मॉनसून सत्र के दौरान राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ के सम्मान में खड़े न होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में यह भी कहा कि इस संबंध में छह अगस्त तक रिपोर्ट दी जाए।

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मॉनसून सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। सुबह राष्ट्रगीत बजने के बाद कार्यवाही शुरू हुई।

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने देखा कि जब विधानसभा में राष्ट्रगीत बजाया जा रहा था तब कुछ अधिकारी बैठे हुए थे।

विधानसभा सचिव ने उक्त मामले पर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘मुझे माननीय अध्यक्ष द्वारा इस तथ्य की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने का निर्देश दिया गया है कि 29 जुलाई, 2021 को सदन की बैठक के दौरान, अधिकारी दीर्घा में अधिकारी खड़े नहीं हुए, जबकि राष्ट्र गीत वंदे मातरम बजाया जा रहा था, जिससे इसका अनादर हुआ।’’

पत्र में कहा गया है, ‘‘तदनुसार, अध्यक्ष ने निर्णय लिया है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है और इस कार्यालय को छह अगस्त, 2021 तक सूचित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो