लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाये : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:37 IST

Open in App

जयपुर, 29 दिसम्बर राजस्थान पुलिस ने पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क काटकर दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और नेटवर्क को बहाल करने के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) रवि प्रकाश ने पुलिस आयुक्तों, जिला पुलिस अधीक्षकों को 24 दिसम्बर को लिखे पत्र में मामले में सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि कई दूरसंचार कंपनियों, इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा शिकायत दी गई है कि कुछ तत्वों द्वारा जानबूझ कर फाइबर केबल काटने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, इसलिये ये निर्देश जारी किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाएं आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आती हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित थाना क्षेत्र में यदि इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी त्वरित जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अगर दूरसंचार कंपनी, इंटरनेट सेवा प्रदाता आप्टीकल फाइबर केबल जोड़ने के लिये पुलिस सुरक्षा की मांग करते हैं तो तुरंत सुरक्षा दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण