लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाए: सुखबीर बादल

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की कथित हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की भी अपील की।

शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यहां अपनी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा, '' यह असंतोष को काबू करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक है कि कोई और जान न जाए।''

पार्टी ने एक बयान में कहा कि कोर कमेटी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि लखीमपुर खीरी में किसानों की ''क्रूर हत्याओं'' के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

शिअद ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषण सहित पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो