लाइव न्यूज़ :

बिना मास्क के घूमने वाले 624 लोगों पर कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:44 IST

Open in App

नोएडा, तीन दिसंबर गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूमने वाले 624 लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। इनसे पुलिस ने 62,400 रुपए जुर्माना वसूला है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बिना मास्क पहनकर चलने वाले 624 लोगों का बृहस्पतिवार को पुलिस ने चालान किया है। इनसे 62,400 रुपए जुर्माना के रूप में वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि अभी कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है, अतः सभी नागरिक घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?