लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के इस जिले में घुसखोरी रोकने का नया तरीका, 200 रुपये से ज्यादा नहीं रख सकेंगे पुलिसकर्मी

By भाषा | Updated: August 11, 2018 16:58 IST

ऊना के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि इस तरह की शिकायतें थी कि राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं खासतौर पर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से जांच चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मी रिश्वत की मांग करते हैं।

Open in App

शिमला, 11 अगस्त: भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने जांच चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा है कि वे अपने साथ 200 रुपये से ज्यादा नहीं रखें।

ऊना के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि इस तरह की शिकायतें थी कि राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं खासतौर पर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से जांच चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मी रिश्वत की मांग करते हैं। शर्मा ने पीटीआई भाषा से कहा कि इन शिकायतों के बाद यह यह फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला चिन्तपूर्णी, ज्वालाजी और कांगड़ा समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु के लिए प्रवेश द्वार है। निर्देश कल जारी किए गए थे और आज से अमल में आ गए हैं। शर्मा ने कहा कि अगर किसी जांच चौकी पर तैनात कोई पुलिस कर्मी 200 रुपये से ज्यादा नकद रखना चाहता है तो उसे संबंधित थाने की प्रतिदिन की डायरी में सटीक राशि का उल्लेख करना होगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने शिकायतों के बाबत पिछले कुछ महीनों के दौरान पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं